25 Apr 2024, 07:28:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डिश टीवी ने बुजुर्गों के लिए शुरू की ‘आयुष्मान एक्टिव’ सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 7:15PM | Updated Date: Jul 17 2019 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अग्रणी डीटीएच कंपनी डिश टीवी इंडिया ने अपनी तरह की पहली मूल्य वर्धित सेवा ‘आयुष्मान एक्टिव’ पेश की है जिसके तहत डी2एच पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए श्रेष्ठ और अनूठे प्रोग्राम देने की सुविधा प्रदान की गयी है। डिश टीवी इंडिया कार्यकारी निदेशक अनिल दुआ ने यहां एक बयान में बताया कि उनकी कंपनी डीटीएच उद्योग में अग्रणी है और अपने वरिष्ठ दर्शकों को उनकी आयु से इतर बेहतर प्रोग्राम देने की पेशकश करती है।

 

यह सेवा वरिष्ठ नागरिकों का मनोरंजन करेगी और उन्हें प्रेरित करने के साथ ही नई जानकारियां प्रदान करती रहेगी। डिश टी वी की उत्पादन इकाई से जुड़े निदेशक आदर्श गुप्ता ने बताया कि डॉमिनिच की स्थापना इसे भविष्य की शैलियों में बाजार में अग्रणी बनाने के दृष्टिकोण से की गयी है। यह सेवा देश की 20 प्रतिशत जनसंख्या को समर्पित है। आयुष्मान डिश टीवी और डी2एच चैनल पर उपलब्ध होगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »