18 Apr 2024, 13:37:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

SBI के ग्राहकों के लिए खुशखबरी- 1 अगस्त से मुफ्त में मिलेगी ये सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 4:33PM | Updated Date: Jul 12 2019 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। खबर है कि बैंक आने वाले दिनों में IMPS पर लगने वाला चार्ज पूरी तरह से खत्म कर देगा। बैंक ने 1 जुलाई से ही RBI के फैसले का बद ऑनलाइन लेनदेन के लिए उपयोग होने वाले NEFT और RTGS पर लगने वाला चार्ज खत्म किया था।
 
अब खबर है कि बैंक 1 अगस्त से इमीडिएट पेमेंट सर्विसेज पर लगने वाला चार्ज भी खत्म करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बैंक अपने ग्राहकों के लिए यह फैसला लेने जा रहा है। बता दें कि IMPS की मदद से यूजर तत्काल बड़ा अमाउंट ट्रांसफर कर सकता है।
 
फिलहाल 1000 रुपए तक IMPS के माध्यम से किए जाने वाले लेनदेन पर कोई चार्ज नहीं लगता है। वहीं 1 हजार से 10 हजार के बीच के लेनदेन पर 2 रुपए प्लस जीएसटी देना होता है। इस सेवा को सार्वजनिक रूप से 22 नवंबर 2010 को शुरू किया गया था। इस सेवा के माध्यम से एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में रुपया कभी भी किसी भी समय भेजा जा सकता है। इस सेवा का उपयोग बैंक की छुट्टियों के समय भी पूरे साल 24x7 किया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »