29 Mar 2024, 02:31:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कमजोर मांग से सोना 400 रुपए टूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 3:03PM | Updated Date: Jul 12 2019 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से सोना 400 रुपये लुढ़ककर 35,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 125 रुपये की गिरावट के साथ 39,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। विदेशों में सोना हाजिर 5.10 डॉलर चढ़कर 1,409.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।
 
अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर की बढ़त में 1,411.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने से निवेशकों ने सुरक्षित धातु का रुख किया है। इससे सोने की माँग और इसकी कीमत में तेजी देखी गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर चमककर 15.14 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »