16 Apr 2024, 16:23:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ओयो बनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी होटल चेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 12:33AM | Updated Date: Jul 11 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओयो होटल्स एंड होम्स कमरो की संख्या के आधार पर दुनिया की तीसरी बड़ी होंटल चेन बन गयी है। कंपनी ने बुधवार को यहां यह ऐलान करते हुये कहा कि जून 2019 तक कई पारम्परिक एवं पुराने हॉस्पिटेलिटी ब्रांडों को पीछे छोड़ते हुए वह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी होटल चेन बन गयी है। छह साल की छोटी अवधि में ओयो ने दुनिया की पारम्परिक एवं मौजूदा होटल चेन्स को पीछे छोड़ते हुए अपनी मौजूदगी को 800 से अधिक शहरों, 23,000 से अधिक ओयो-ब्रांडेड होटल एवं 850,000 कमरों तक विस्तारित कर लिया है।
 
कंपनी चीन के 337 शहरों में 500,000 से अधिक कमरों को अपने ब्रांड में शामिल करने में सफल रही। इसके बाद इंडोनेशिया के 80 शहरों में तथा एशिया के अन्य क्षेत्रों में 720 होटलों एवं 20,000 से अधिक कमरों के साथ अपने आपको मजबूती से स्थापित कर लिया है। इसके अलावा ब्रिटेन के 25 स्थानों पर इसके 85 होटल हैं और अभी हाल ही में अमेरिका के 40 शहरों में 68 से अधिक होटलों का संचालन शुरू किया है। ये सभी ओयो के विकास में योगदान देने वाले मुख्य कारक हैं। कंपनी ने भारत, चीन, अमेरिका और ब्रिटेन में नौकरियों के 300,000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अवसर सृजित किये। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »