28 Mar 2024, 17:37:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 12:28PM | Updated Date: Jun 20 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिल्ली से लखनऊ के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि भारतीय रेलवे अगले महीने तेज एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली-लखनऊ के बीच करने जा रहा है। इंडियन रेलवे तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जुलाई के अंत तक शुरु कर सकता है। तेजस के चलने से लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में करीब एक घंटा समय कम लगेगा। 
 
यानि ये ट्रेन आपको लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ शताब्दी ट्रेन से एक घंटा पहले ही पहुंचा देगी. 27 जून को संसद सत्र खत्म होने के बाद कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। रेलवे ने इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। जिसके लिए तेजस का नया रैक लखनऊ जंक्शन पहुंच चुका है। 
 
बता दें कि लखनऊ से नई दिल्ली जाने के लिए रेलवे पहले से ही शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन कर रहा है. ये ट्रेन दोपहर में लखनऊ से चलकर देर रात नई दिल्ली पहुंचती है। इस सफर को पूरा करने के लिए शताब्दी ट्रेन को करीब साढ़े छह घंटे का वक्त लगता है। वहीं, तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली का सफर पौने छह घंटे में पूरा करेगी। 
 
इस ट्रेन का संचालन इस रूट पर सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को छोड़कर सभी दिन किया जाएगा. तेजर एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से सुबह 6:50 बजे प्रस्थान करेगी और उसके बाद वह दोपहर 1:35 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।  तेजस ट्रेन वापसी में नई दिल्ली से दोपहर 3:35 बजे चलकर रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 
 
बता दें कि तेजस ट्रेन की घोषणा साल 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने की थी। हालांकि रैक ना मिलने की वजह से ये ट्रेन यहां शुरु नहीं हो पाई थी। इसके अलावा तेजस एक्सप्रेस चंडीगढ़ के लिए भी प्रस्तावित है। फिलहाल ये ट्रेन मुंबई से गोवा के बीच चलती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »