29 Mar 2024, 12:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ओएलएक्स ने शुरू की उपभोक्ता सुरक्षा पहल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 5:13PM | Updated Date: Jun 19 2019 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑनलाइन क्लासिफाइड मार्केटप्लेस ओएलएक्स ने अपनी उपभोक्ता सुरक्षा पहलों को शुरू करने की घोषणा की है जिसका उद्देश्य यूजरों को ऑनलाइन सुरक्षित लेनदेन सुनिश्चित करना और और इंटरनेट यूजरों  को शिक्षित करना है। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि इस पहल के तहत ओएलएक्स विभिन्न तरीकों से ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ावा देगा, जिसमें उत्पाद अपडेट, यूजर  सुरक्षा दिशानिर्देश और सोशल मीडिया पर एक डिजिटल अभियान शामिल है।
 
इस पहल के लिए पहले चरण में राजस्थान और कर्नाटक में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशालाओं का संचालन करने के लिए एक एनजीओ साइबर पीस फाउंडेशन के साथ भागीदारी की है। उसने कहा कि मोबाइल ऐप को नई सुविधाओं से लैस किया गया है जो यूजरों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी वाले सुरक्षा टिप्स और अन्य क्षमताएं शामिल हैं। ओएलएक्स यूजर को ऐप पर ही संदिग्ध विज्ञापनों या विक्रेताओं की रिपोर्ट करने का अधिकार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »