20 Apr 2024, 08:24:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस कार पर मिल रहा है 1.25 लाख रुपए का बंपर डिस्काउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 3:36PM | Updated Date: Jun 19 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी कारों पर फॉर्ड वर्ष 2018 वाले मॉडल्स का स्टॉक क्लियर करने के लिए 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। यह डिस्काउंट फॉर्ड एस्पायर, फ्रीस्टाइल व कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट पर मिल रहा है। अगर आप फॉर्ड की इन गाड़ियों में से किसी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह ठीक समय होने कि सम्भावना है। ये डिस्काउंट वेरियंट, इंजन वकलर्स के आधार पर भिन्न-भिन्न हैं। 
 
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फॉर्ड एस्पायर के डीजल इंजन-मैन्युअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल पर 1.25 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट कार के ट्रेंड, ट्रेंड प्लस वटाइटेनियम वेरियंट पर है, जो सिर्फ वाइट गोल्ड, ऑक्सफोर्ड वाइट व स्मोक ग्रे कलर पर मिलेगा.इस कार पर भी 1.25 लाख रुपये तक का लाभ पा सकते हैं। यह ऑफर फ्रीस्टाइल केडीजल इंजन-मैन्युअल ट्रांसमिशन के ट्रेंड व टाइटेनियम वेरियंट पर है। डिस्काउंट का लाभ वाइट गोल्ड, ऑक्सफॉर्ड वाइट, मूनडस्ट सिल्वर, कैन्यन रिज व स्मोक ग्रे कलर पर मिलेगा।
 
इस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर फॉर्ड 1.25 लाख तक की छूट दे सकते हैं। ऑफर इकोस्पोर्ट के डीजल इंजन-मैन्युअल ट्रांसमिशन व पेट्रोल इंजन-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पर है। डीजल इंजन में ऑफर टाइटेनियम सिग्नेचर वेरियंट पर है, जो सिल्वर व डायमंड कलर पर मिलेगा। हालांकि, अब इकोस्पोर्ट का यह वेरियंट बंद हो चुका है। पेट्रोल-ऑटोमैटिक की बात करें, तो यह ऑफर ट्रेंड प्लस व टाइटेनियम (O) पर है, जो कैन्यन रिज, डायमंड वाइट व स्मोक ग्रे कलर पर मिलेगा.फॉर्ड की कारों पर मिल रहे इस डिस्काउंट में भिन्न-भिन्न ऑफर्स शामिल हैं।
 
यह ऑफर सिर्फ कारों के वर्ष 2018 वाले मॉडल्स पर है। शहर, डीलरशिप, गाड़ियों के वेरियंट, इंजन व कलर के आधार पर डिस्काउंट की राशि भिन्न-भिन्न है। आपको किस गाड़ी पर कितनी ज्यादा छूट मिलेगी, इसकी जानकारी के लिए फॉर्ड की डीलरशिप पर सम्पर्क कर सकते हैं। ताकि की आपको इस समय चल रहे डिस्कांउट के बारें मे पता चल सके।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »