28 Mar 2024, 22:13:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अमीरा प्योर फूड्स की निदेशक भगोड़ा घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 12:25AM | Updated Date: Jun 16 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। हरियाणा में सिरसा के रानियां कस्बे में स्थित ग्राम अदालत ने अमीरा प्योर फूड्स की निदेशक अर्पणा पुरी को उद्घोषित अपराधी करार दिया है। अदालत के आदेश के बाद रानियां पुलिस ने अर्पणा पुरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 174ए के तहत मामला दर्ज किया है। रानियां की साधु ट्रेडिंग कम्पनी ने अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड महरौली के खिलाफ मामला दर्ज  कराया था। मामले में कम्पनी की निदेशक अर्पणा पुरी को भी आरोपी बनाया गया था। ग्राम अदालत ने अर्पणा पुरी को चार मई 2019 को भगोड़ा करार दिया था। पुलिस ने आज इस सम्बध पुरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »