20 Apr 2024, 17:22:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को विभागीय पोर्टल में शामिल करें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 3:06PM | Updated Date: Jun 13 2019 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। आयुक्त संस्थागत वित्त डॉ मनोज गोविल ने विभिन्न विभागों को परिपत्र जारी कर कहा है कि भारत सरकार के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को विभागीय पोर्टल में शामिल करें। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के इस बैंक के खाताधारियों को भी स्वीकृत राशि का अंतरण संभव होगा।
 
आधिकारिक जानकारी के अपुसार परिपत्र में कहा गया है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा प्रदेश के नागरिकों को एक सितम्बर 2018 से सेवाएं दी जा रही हैं। सभी विभागों से कहा गया है कि जिन हितग्राहियों ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता खोला है, उनकी राशि उक्त बैंक में ही अन्तरित की जाये। ज्ञातव्य है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शाखाएं प्रदेश के सभी पोस्ट ऑफिस और उप पोस्ट ऑफिस के माध्यम से संचालित की जा रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »