28 Mar 2024, 16:46:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

135 रूपए सस्‍ता हुआ सोना - चांदी के भी गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 3:13PM | Updated Date: May 15 2019 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच ऊंचे भाव पर खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 135 रुपए लुढ़ककर 33,260 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 100 रुपए की गिरावट में 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.80 डॉलर की तेजी में 1,297.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.20 डॉलर चमककर 1,297.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन विवाद के कारण वैश्विक बाजारों में पीली धातु की मांग बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 14.81 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »