28 Mar 2024, 14:16:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डीजल तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 3:17PM | Updated Date: Apr 20 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चार दिन तक के टिकाव के बाद देश भर में डीजल के दाम शनिवार को बढ़कर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गये। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार डीजल आठ पैसे महँगा होकर 66.39 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया। यह 28 मार्च के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।

इस दौरान पेट्रोल 73 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में डीजल नौ पैसे महँगा होकर 69.49 रुपए तथा कोलकाता में आठ पैसे चढ़कर 68.13 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में इसके दाम 10 पैसे बढ़े और यह 70.11 रुपए प्रति लीटर बिका। कोलकाता में पेट्रोल 75.02 रुपए और मुंबई में 78.57 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। चेन्नई में यह एक पैसे चढ़कर 75.78 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »