29 Mar 2024, 15:13:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फेसबुक ने ताइवान में खोला अपना नया मुख्यालय, मिलेगी ये सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 11:49AM | Updated Date: Apr 15 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताइपे। फेसबुक ने ताइवान की राजधानी ताइपे के शींयी जिले में अपना नया मुख्यालय खोला है। नया कार्यालय ताईपे की दूसरी सबसे ऊंची इमारत नान शान प्लाजा की 35वीं मंजिल पर स्थित है। इस कार्यालय में कर्मचारियों के विश्राम, मुफ्त पेय, स्रैकस, पुस्तकालय, खेल का कमरा और लाउन्ज की व्यवस्था है।
 
फेसबुक के हांगकांग और ताइवान मुख्यालय के मुख्य प्रबंधक  अधिकारी यू आई हुयी ने कहा उन्हें उम्मीद है कि  अधिक तेजी और रचनात्मकता के जरिए फेसबुक दुनिया भर में फेसबुक के कार्यालय खोलेगा। इसी कड़ी के चलते ताइवान में नया कार्यालय खोला गया है। ताइवान न्यूज के अनुसार फेसबुक के इस कार्यालय में खेलने के लिए माहजोंग टेबल, फॉस्टबॉल टेबल, मिनी केटीवी बूथ, पंजा मशीन गेम और तकिये के साथ वाले बड़े सोफा होने लगाए जाने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »