24 Apr 2024, 15:17:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ब्रांड अमूल की साबर डेयरी के नए चेयरमैन बने महेश पटेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 3:40PM | Updated Date: Mar 18 2019 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिम्मतनगर। गुजरात में ब्रांड अमूल की कुल 18 डेयरियों में से एक उत्तर गुजरात की साबरकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ यानी साबर डेयरी का नया चेयरमैन आज महेश पटेल को चुना गया।
 
 साबरकांठा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन पटेल को शुरूआत में निवर्तमान चेयरमैन जेठा पटेल और एक अन्य निदेशक सामण पटेल की ओर से चुनौती मिली थी पर अंत में उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। 
 
उप चेयरमैन के तौर पर जयंती पटेल को निर्विर्रोध चुना गया। वह निवर्तमान उप चेयरमैन कांति पटेल का स्थान लेंगे। ज्ञातव्य है कि साबर डेयरी के माध्यम से साबरकांठा जिले तथा आसपास के लगभग साढ़े तीन लाख दुग्ध उत्पादकों से प्रतिदिन औसतन लगभग 26 लाख लीटर दूध की खरीद की जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »