26 Apr 2024, 03:45:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अंबानी के एंटीलिया से भी ऊंची रिहाइशी इमारत बनाएगा जेके ग्रुप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2015 12:08PM | Updated Date: Jun 17 2015 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने एक और गगनचुंबी रिहाइशी इमारत के बनने का रास्ता साफ कर दिया है। यह गगनचुंबी इमारत सिंघानिया परिवार का नया घर जेके हाऊस होगा, जिसमें 37 मंजिल होंगी। निर्माण पूरा हो जाने के बाद यह देश की सबसे विशाल रिहाइशी इमारत होगी। अब तक मुकेश अंबानी का एंटीलिया ही सबसे ऊंची रिहाइशी इमारत थी। करीब तीन साल पहले बीएमसी ने इस प्रोजेक्ट के लिए नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। 
 
जेके हाऊस
- 1 एकड़ के प्लॉट में बनेगा
- 142.56 मीटर होगी बिल्डिंग की ऊंचाई 
- 37 मंजिला होगा टॉवर 
 
यह होगा अलग-अलग फ्लोर्स पर 
- पहली और दूसरी मंजिलों पर दुकानें।
- तीसरी और 14वीं मंजिलों के बीच पार्किंग और दो रिफ्यूज फ्लोर।
- 15वीं से 18वीं मंजिल के बीच संग्रहालय बनाया जाएगा। 
- 19वीं मंजिल पर सर्विस एरिया 
- 20 से 36वीं मंजिल तक रिहाइशी होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »