29 Mar 2024, 07:22:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए खतरनाक 210 ऐडवेयर ऐप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 2:24PM | Updated Date: Mar 14 2019 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गूगल ने एक बार फिर से खतरनाक ऐप्स पर शिकंजा कसा है। कंपनी ने प्ले स्टोर से 210 ऐप्स हटा दिए हैं। हालांकि कंपनी ने खुद से ऐसा नहीं किया, बल्कि सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने कंपनी को ध्यान दिलाया की ये ऐप्स खतरनाक हैं। ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर गेम, टीवी और रिमोट कंट्रोल सिमुलेटर ऐप्स के तौर पर थे।
 
सिक्योरिटी फर्म चेक प्वॉइंट के रिसर्चर्स ने पता लगाया था कि ये ऐप्स दरअसल ऐडवेयर से प्रभावित थे। ऐडवेयर ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं जो पॉप के जरिए खुद से आपको विज्ञापन दिखाते हैं और इसके लिए किसी परमिशन की भी जरूरत नहीं होती है। ये दरअसल कंप्यूटर्स के लिए तैयार किया जाता है, लेकिन अब स्मार्टफोन में भी ऐसे ऐप्स मिलते हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक ये एंड्रॉयड ऐडवेयर दुनिया भर के 15 करोड़ डिवाइस में पाए गए हैं। इस कथित Simbad मैलवेयर को कुछ मोबाइल गेमिंग के लिए बनाया गया था जिनमें Real Tractor Farming Simulator, Heavy Mountain Bus Simulator 2018 और Snow Heavy Excavator Simulator शामिल हैं। इनमें से हर ऐप्स पांच मिलियन बार से ज्यादा डाउनलोड किए गए हैं। जबकि इनमें से एक 10 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। ऐसे करके टोट 210 ऐप्स मिले थे जिन्हें गूगल ने अब प्ले स्टोर से हटा लिया है। 
 
एक सवाल ये भी उठता है कि बार बार गूगल प्ले स्टोर के साथ ही ऐसा क्यों होता है। गूगल प्ले स्टोर पर ऐप्स अपलोड होने से पहले कंपनी इसका रिव्यू करती है और इसके लिए भी प्रोसेस हैं। लेकिन माना ये जाता है ये गूगल का रिव्यू प्रोसेस अभी भी ऐपल के रिव्यू प्रोसेस से कमजोर है। इसलिए ऐपल ऐप स्टोर में ऐसी दिक्कतें हमेशा नहीं आती हैं। अगर आपके स्मार्टफोन में भी इस तरह के ऐप्स हैं तो बिना देर किए इन्हें हटा दें और किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसके पब्लिशर की जांच कर लें और ये सुनिश्चित कर लें कि वो क्रेडिबल ऐप है या नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »