29 Mar 2024, 12:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 235 रुपए महंगा - चांदी भी 130 रुपए उछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 2:47PM | Updated Date: Mar 13 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच कम भाव पर जेवराती माँग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 235 रुपए चमककर 33,385 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चाँदी भी 130 रुपए की तेजी के साथ 39,710 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई बड़ी गिरावट से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु को समर्थन मिला है। लंदन का सोना हाजिर 3.07 डॉलर चमककर 1,304.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.10 डॉलर की मजबूती के साथ 1,304.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर में नरमी आने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे सोने की माँग बढ़ती है और कीमत में तेजी आती है। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चमककर 15.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »