29 Mar 2024, 10:34:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

31 मार्च से 12 नई उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 4:36PM | Updated Date: Feb 19 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट पांच घरेलू मार्गों पर 31 मार्च से 12 नई उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि वह भोपाल और सूरत, मुंबई और गोरखपुर तथा जयपुर और धर्मशाला के बीच हवाई सेवा शुरू करने वाली पहली एयरलाइन होगी। इनके अलावा भोपाल-मुंबई और भोपाल-दिल्ली मार्ग पर नई सेवाएं शुरू कर रही है। भोपाल-दिल्ली मार्ग पर दो जोड़ी नई उड़ानें शुरू की जा रही हैं जिनमें शाम की उड़ान रविवार के अलावा सप्ताह में सभी छह दिन उपलब्ध होगी। अन्य सभी उड़ानें दैनिक होंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »