29 Mar 2024, 15:40:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अर्थव्यवस्था में तरलता लाएगी आरबीआई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2018 11:26AM | Updated Date: Dec 19 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अर्थव्यवस्था में तरलता की कमी को देखते हुए रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दिसंबर में मुक्त बाजार प्रक्रिया (ओएमओ) के जरिए 150 अरब रुपए की अतिरिक्त तरलता झोंकने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि दिसंबर के शेष दिनों में दो और ओएमओ ऑक्शन के जरिये वह 150 अरब रुपए की तरलता अर्थव्यवस्था में समाहित करेगा। इससे वर्ष के अंतिम महीने में उसके द्वारा उपलब्ध कराई गई कुल अतिरिक्त तरलता 500 अरब रुपए हो जाएगी।
 
उसने बताया कि जनवरी 2019 में भी सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के जरिए सौ-सौ अरब रुपए की पांच किस्तों में अर्थव्यवस्था को 500 अरब रुपए की तरलता की खुराक दी जाएगी। इसके बाद मार्च 2019 तक वह अर्थव्यवस्था में तरलता की स्थिति की निगरानी करते हुई इसी राशि की प्रतिभूति खरीद के लिए तैयार है। फरवरी और मार्च में कितनी अतिरिक्त तरलता उपलब्ध कराई जानी है इसका फैसला प्रचलन में जारी मुद्रा की स्थिति को देखते हुए किया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »