19 Mar 2024, 08:27:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 2:10PM | Updated Date: Dec 9 2018 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 93.28 करोड़ डॉलर बढ़कर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 393.72 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 23 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 79.50 करोड़ डॉलर घटकर 392.79 अरब डॉलर रहा था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 30 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 78.79 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 368.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 15.18 करोड़ डॉलर बढ़कर 21.15 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 44 लाख डॉलर घटकर 2.63 अरब डॉलर तथा विशेष आहरण अधिकार 25 लाख डॉलर घटकर 1.45 अरब डॉलर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »