29 Mar 2024, 05:29:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कन्नूर से बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई के लिए उड़ानें शुरू करेगी गोएयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 7:17PM | Updated Date: Dec 6 2018 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी गोएयर ने कन्नूर से बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई के लिए उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज बताया कि 09 दिसंबर से वह कन्नूर के लिए सेवाएं शुरू करेगी। यह उसके नेटवर्क में शामिल होने वाला 24वाँ गंतव्य है। कन्नूर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में छह, हैदराबाद के लिए सप्ताह में चार और चेन्नई के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें होंगी। हाल ही में शुरू हुए कन्नूर हवाई अड्डे तक 09 दिसंबर को विशिष्ट अतिथियों की आवाजाही के लिए दिल्ली और कन्नूर के बीच विशेष उड़ान का परिचालन किया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »