25 Apr 2024, 13:31:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मर्सिडीज ने लॉन्‍च किए सी क्लास में डीजल के तीन नए संस्करण, जानें कीमत-फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 5:18PM | Updated Date: Sep 20 2018 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लक्जरी कार बनाने वाली मर्सिडीज बेंज ने गुरुवार को भारतीय बाजार में सी क्लास के तीन उन्नत संस्करण उतारे जिनकी कीमत 40 लाख रुपए से लेकर 48.50 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरुम) तक है। मर्सिडीज बेंज इंडिया के बिक्री एवं विपणन विभाग के उपाध्यक्ष माइकल जोप ने कहा कि सी क्लास का नया मॉडल केवल डीजल में ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने नए मॉडल के बा‘ और आतंरिक हिस्से को काफी आकर्षक बनाया है। 
 
सी क्लास का डीजल मॉडल तीन संस्करणों सी..220 डी प्राइम,  सी 220 डी प्रोगेसिव और सी 300 डी एएमजी में उपलब्ध होगा। सी 220 की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 40 लाख रुपए और अन्य दो मॉडलों की क्रमश 44.25 लाख और 48.50 लाख रुपए होगी। उपाध्यक्ष ने कहा कि नये मॉडल में जो बदलाव किए गए हैं वे सी क्लास श्रेणी के इतिहास में अब तक सबसे अधिक हैं। इसमें साढ़े छह हजार कम्पोनेंट्स बदले गए। नये मॉडल को चलाने में चालक को तो मजा आयेगा ही लक्जरी में भी इसका कोई सानी नहीं होगा। 
 
220 डी प्राइम और प्रोग्रेसिव में दो लीटर चार सिलेंडर का इंजन है, जो 194 एचपी की शक्ति और 400 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। मात्र 7.9 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर की गति पकड़ने के साथ ही अधिकतम गति 232 किमी प्रति घंटा है। सी 300 डी का दो लीटर वाला इंजन 245 एचपी की शक्ति का है जो 500 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। यह कार 100 किलोमीटर की स्पीड महज 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।     
 
कंपनी ने मौजूदा सी क्लास को 2014 में लांच किया था और करीब चार साल के बाद इसमें बदलाव किया गया है। न माडल में टू स्लेट क्रोम ग्रिल नए एलईडी हेडलैंप. एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप और नया बंपर है। नये रंग मोजावे सिल्वर के साथ तीन रंगों में उपलब्ध नए मॉडल में केबिन में नया 10.25 इंच फलोटिंग इंफाटेंमेंट सिस्टम. 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल उपलब्ध कराया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »