29 Mar 2024, 02:05:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आखिरी घंटे में बिकवाली से सेंसेक्स डेढ़ महीने के निचले स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 7:00PM | Updated Date: Sep 18 2018 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रुपए में जारी गिरावट और व्यापार घाटा बढ़ने से घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन टूटते हुए डेढ़ महीने के निचले स्तर पर आ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 294.84 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,290.67 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.85 अंक यानी 0.87 प्रतिशत लुढ़ककर 11,278.90 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांकों का यह 02 अगस्त के बाद का निचला स्तर है।
 
बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय की सरकार की घोषणा के बावजूद बैंकिंग क्षेत्र पर आज दबाव रहा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सेंसेक्स में सबसे ज्यादा चार प्रतिशत टूटे। अधिकतर अन्य बैंकों में भी गिरावट रही। ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील ऑटो तथा रियलिटी क्षेत्रों के शेयरों में भी बिकवाली का जोर रहा। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच लगभग दिनभर उतार-चढ़ाव में रहने वाले शेयर बाजारों में आखिरी घंटे में जोरदार बिकवाली हुई।
 
सेंसेक्स 74.68 अंक की तेजी के साथ 37,660.19 अंक पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही इसने दिवस के उच्चतम स्तर 37,745.44 अंक को छुआ। इसके बाद यह कभी हरे तो कभी लाल निशान में रहा। कारोबार की समाप्ति से पहले 37,242.85 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 294.84 अंक नीचे 37,290.67 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर लाल और शेष छह के हरे निशान में रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »