19 Mar 2024, 14:40:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

100 रूपए महंगी हुई चांदी - सोने के भी बढ़े भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 4:59PM | Updated Date: Aug 20 2018 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना चार दिन की गिरावट से उबरता हुआ 170 रुपए चमककर 30,420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 100 रुपए की छलांग लगाकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 2.10 डॉलर की बढ़त में 1,188.35 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अक्टूबर का अमेरिका सोना वायदा भी 11.8 डॉलर की तेजी के साथ 1,191.6 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस बीच चांदी भी 0.01 डॉलर के सुधार के साथ 14.78 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »