29 Mar 2024, 20:01:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देसी आटा कंपनी ने लॉन्च किया चना सत्तू आटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 3:19PM | Updated Date: Apr 26 2018 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड (एफसीएल) की देसी आटा कंपनी ने भारत में पहला आदर्श खाद्य ब्रांड चना सत्तू, आटा पेश किया है, जो गर्मी को हराने में सक्षम है। बेहद पौष्टिक और स्वास्थवर्धक चना सत्तू आटा को बिहार के सर्वोत्तम क्षेत्रों से प्राप्त अच्छी गुणवत्ता वाले आटे को भूनकर बनाया जाता है। देसी आटा कंपनी द्वारा निर्मित ये प्रोडक्ट आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है ,जो ग्लूटेन मुक्त है और इसे कई तरीकों से तैयार किया जा सकता है। तेज गर्मी में चना सत्तू आटा को ताजे ठंडे पेय के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। चना और सत्तू का उपयोग स्वादिष्ट पराठा, उपमा, दलिया के अलावा और भी बहुत कुछ तैयार करने के लिए भी किया जा सकता है।

फ्यूचर ग्रुप के फूड बिजनेस सीईओ सदाशिव नायक ने चना सत्तू आटा की लॉंचिंग के अवसर पर कहा, देसी आटा कंपनी के पास भारत के हर क्षेत्रों और समुदायों में उपयोग किये जाने वाले आटे उपलब्ध है। चना सत्तू आटा हर घर की रसोई में मौजूद सबसे लोकप्रिय नुस्खों में से एक है। बदलते समय के साथ उपभोक्ता स्वास्थवर्धक और प्राकृतिक भोजन को चुन रहे हैं, ऐसे में गर्मी के मौसम में तरोताजा रहने के लिये चना सत्तू आटा बहुत ही सही विकल्प हैं देसी आटा कंपनी द्वारा निर्मित चना सत्तू आटा के 500 ग्राम के पैक की कीमत है 99 रुपए है।

ये बिग बाजार, बिग बाजार जेन नेक्स्ट, हाइपरसिटी, इजी-डे क्लब और फूडहॉल स्टोर्स में उपलब्ध है। देसी आटा कंपनी देश के लगभग सभी क्षेत्रों से अनाज, बाजरा और दालों से तैयार आटे और आटे पर आधारित तैयार मिश्रणों के 50 से अधिक प्रोडक्ट पेश करती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »