29 Mar 2024, 12:25:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

केंद्र कालेधन के मामलों को जोरशोर से आगे बढ़ा रहा है: सिन्हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2015 8:12PM | Updated Date: May 26 2015 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। केंद्र ने कहा कि वह उनके खिलाफ मामलों को पूरे जोरशोर से आगे बढ़ा रहा है जिन्होंने विदेशी बैंकों में कालाधन जमा कर रखा है और सरकार के पास देश के कानूनों का उल्लंघन कर विदेशी बैंक खातों में धन जमा करने वाले भारतीयों के बारे में काफी डेटा हैं। उसने लेकिन कहा कि बहरहाल विदेश में कालाधन जमा करने वाले लोगों के नाम निजता संबंधी कानूनों के कारण उजागर नहीं किए जा सकते।
 
 
वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें दोनों स्रोतों से उन भारतीयों के नाम मिले हैं जिन्होंने हमारे कानूनों का उल्लंघन किया है। हम पूरे जोरशोर से इन मामलों को आगे बढ़ा रहे हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि सरकार विदेश में कालाधन जमा करने वाले लोगों के नामों का खुलासा करेगी तो उन्होंने कहा कि निजता संबंधी कानूनों के कारण इन नामों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
 
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम जिम्मेदार पक्ष हैं और हमने ऐसा कभी नहीं कहा कि हम कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो कानून के खिलाफ है। कानून बहुत स्पष्ट है कि आप नामों का खुलासा नहीं कर सकते।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »