29 Mar 2024, 15:53:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1.96 अरब डॉलर बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 12:40PM | Updated Date: Feb 25 2018 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.96 अरब डॉलर बढ़कर 421.72 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 9 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 2.15 अरब डॉलर घटकर 419.76 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा यहां  जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 16 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.93 अरब डॉलर बढ़कर 396.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया। स्वर्ण भंडार 21.51 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.17 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.09 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 1.30 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 1.55 अरब डॉलर पर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »