29 Mar 2024, 13:43:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Ducati की सबसे सस्ती बाइक भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 4:29PM | Updated Date: Dec 12 2017 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुपर बाइक बनाने वाली इटली की कंपनी डुकाटी ने इस साल भारत में कई प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने साल 2017 के अंत में अपनी एंट्री लेवल बाइक Scrambler का नया वैरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने डुकाटी Scrambler Mach 2.0  की कीमत 8.52 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी है। बता दें कि डुकाटी की Scrambler सीरीज कंपनी की भारत में सबसे सस्ती सीरीज है। डुकाटी की बाइक की कीमतें 60 लाख रुपए तक जाती है।इस बाइक का सीधा मुकाबला ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल S से रहेगा। इसमें 937cc का टेस्टासट्रेटा 11 एल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है।

ये इंजन 113 पीएस का पावर और 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 13.5 लाख से शुरू है।बाइक के लुक में कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें स्पेशल पेंट स्कीम भी शामिल है। बाइक में एल्यूमीनियम हैंडलबार, ब्लैक एग्जॉस्ट, सिलिंडर हैड कवर्स का इस्तेमाल किया गया है। पुराने वर्जन में 250 सीसी सिंगल सिलिंडर इंजन का इस्तेमाल किया था। बाइक में 803 सीसी का वी-ट्विन इंजन लगा है, जो 73 बीएचपी की पावर और 67 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »