24 Apr 2024, 18:44:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें कितने हैं दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 4:34PM | Updated Date: Oct 13 2017 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए फिसलकर 30,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चाँदी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने में मजबूती देखी गयी। सोना हाजिर 0.35 डॉलर चमककर 1,294.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 8.3 डॉलर की बढ़त में 1,297.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में मुद्रास्फीति के आँकड़े जारी होने से पहले डॉलर पर दबाव देखा गया। इससे दूसरी मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना आयात सस्ता होने से पीली धातु की माँग बढ़ी है और कीमतों में तेजी आई है। 
 
इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की बढ़त में 17.23 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »