29 Mar 2024, 13:44:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डॉउनलोड किया माय जियो एंड्रॉयड ऐप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 10:17AM | Updated Date: Aug 12 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस जियो के माय जियो ऐप ने गूगल प्ले पर एक नया कीर्तिमान बना दिया है। रिलायंस जियो यूजर के लिए बनाए गए एंड्रॉयड ऐप को गूगल प्ले पर अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार डॉउनलोड किया जा चुका है और इससे नई टेलीकॉम कंपनी के लगातार बढ़ते यूजर बेस का भी पता चलता है। गौर करने वाली बात है कि माय जियो ऐप अभी गूगल प्ले पर टॉप फ्री एंड्रॉयड ऐप में नौंवे नंबर पर लिस्टेड है।
 
याद रहे कि रिलायंस के माय जियो ऐप ने पिछले साल सितंबर में मुफ्त ऐप की लिस्ट में गूगल प्ले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। माय जियो, रिलायंस जियो सब्सक्राइबर के लिए बनाया गया कंपनी का आधिकारिक ऐप है जहां यूजर रीचार्ज कर सकते हैं और अपना बैलेंस भी जांच सकते हैं। दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल, वोडाफोन को अभी यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है। माय वोडाफोन एंड्रॉयड ऐप को अब तक एक करोड़ जबकि माय एअरटेल ऐप को भी लगभग इतने ही बार डाउनलोड किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »