20 Apr 2024, 10:26:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी- अब भारतीय एयरलाइंस में मिलेंगे हिंदी अखबार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2017 9:57AM | Updated Date: Jul 27 2017 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारतीय एयरलाइंस को यात्रियों को हिंदी समाचार पत्रों और पत्रिकाएं को उपलब्ध करने की सलाह दी है। डीजीसीए ने यह सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी किया है कि यात्रियों को अंग्रेजी और हिंदी में पढ़ने वाली सामग्री प्रदान की जानी चाहिए।
 
डीजीसीए के संयुक्त निदेशक ललित गुप्ता ने एयरलाइंस को एक पत्र में कहा, एयरलाइंस में हिंदी रीडिंग सामग्री उपलब्ध ना कराना भारतीय सरकार की आधिकारिक भाषा की नीति के खिलाफ है। हालांकि, इस फैसले का कांग्रेस पार्टी ने मजाक उड़ाया। कांग्रेस पार्टी के सांसद शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा, डीजीसीए अब भारतीय उड़ानों में शाकाहारी भोजन के साथ हिंदी रीडिंग सामग्री उपलब्ध कराएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »