28 Mar 2024, 16:35:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो के फ्री स्मार्टफोन की घोषणा के बाद टूटे एयरटेल-आइडिया के शेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 5:03PM | Updated Date: Jul 21 2017 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस जियो के अपने 4जी ग्राहकों के लिए फ्री में स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की घोषणा से शुक्रवार को शेयर बाजार में दूरसंचार कंपनियों के शेयरों ने गोता लगाया। एयरटेल और आइडिया जैसी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों में दो-तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। 
 
रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने रिलायंस समूह की 40वीं आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्टफोन नहीं होने से कंपनी की 4 जी सेवा के इस्तेमाल से वंचित 10 करोड़ ग्राहकों और अन्य फीचर मोबाइल का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को डिजिटल का फायदा दिलाने के लिए विश्व का सबसे सस्ता फोन उतार रहे है। कंपनी अपने ग्राहकों को इसे मुफ्त में उपलब्ध कराएगी किन्तु तीन साल के लिए 1500 रुपए की जमानत राशि लेगी। 
 
इस घोषणा के बाद मुंबई शेयर बाजार में आज दूरसंचार कंपनियों के शेयरों का सूचकांक 1.04 प्रतिशत अर्थात 15 अंक के नुकसान से 1444.49 अंक रहा गया। मोबाइल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारतीय एयरटेल के शेयर को 2.14 प्रतिशत अर्थात 9 रुपए का नुकसान हुआ। कंपनी का शेयर नीचे में 403 रुपए तक गिरने के बाद समाप्ति पर 410 रुपए पर बंद हुआ। आईडिया का शेयर 3.32 प्रतिशत अर्थात 3.15 रुपए के नुकसान से 91.70 रुपए रह गया। कारोबार के दौरान यह नीचे में 88.20 रुपये तक गिरा। 
 
जीटीएल इन्फ्रा, टाटा कम्युनिकेशन, एमटीएनएल और आरकॉम जैसे टेलीकॉम के शेयरों में भी गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कल आए बेहतर परिणामों के फलस्वरूप आरआईएल का शेयर 3.76 प्रतिशत अर्थात 57.50 रुपए के फायदे के साथ 1586.20 रुपए पर पहुंच गया। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »