19 Apr 2024, 11:20:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार तीसरे दिन बढ़े सोने के भाव- चांदी भी हुई मजबूत, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 4:17PM | Updated Date: Jun 29 2017 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में गिरावट के बावजूद स्थानीय जेवराती मांग आने से गुरूवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 29,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। तेज औद्योगिक मांग से प्रोत्साहित चांदी 400 रुपए की छलांग लगाकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एशियाई कारोबार के दौरान सोने में बढ़त देखी गई, लेकिन यूरोप में अधिकतर कारोबार शुरू होने के बाद यह दबाव में आ गया। सोना हाजिर 4.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,246.10 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.1 डॉलर टूटकर 1,247 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में आई गिरावट से शुरुआती कारोबार में सोने को मजबूती मिली। हालांकि, शेयर बाजार की तेजी के कारण बाद में यह लुढ़क गया। डॉलर आज कारोबार के दौरान एक समय पिछले साल अक्टूबर के बाद के निचले स्तर तक फिसल गया था। चांदी में तेजी रही। यह 0.01 डॉलर की बढ़त में 16.77 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »