28 Mar 2024, 15:18:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब आप नहीं खरीद पाएंगे महिंद्रा की ये कार, कंपनी ने बंद की बिक्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 4:51PM | Updated Date: Jun 26 2017 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने लोकप्रिय एसयूवी वाहन स्कॉर्पियो के स्वचालित (ऑटोमैटिक) संस्करण की बिक्री बंद कर दी है। कंपनी पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट से महिंद्रा स्कॉर्पियो ऑटोमैटिक संस्करण हटा चुकी है। इस संबंध में संपर्क किए जाने पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि स्कॉर्पियो से जुड़ा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन अब बंद हो चुका है। 
 
उन्होंने कहा कि अब बाजार की जरुरत के आधार पर कंपनी स्कॉर्पियो में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शुरू करने पर सोच-विचार करने के बाद फैसला लेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2015 में स्कॉर्पियो का ऑटोमैटिक संस्करण शुरू किया था। इसकी शोरूम में कीमत 13.13-14.33 लाख रुपए थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »