19 Apr 2024, 16:19:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 4:39PM | Updated Date: Jun 26 2017 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में करीब एक प्रतिशत की गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपए फिसलकर 29,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी भी इतनी ही टूटकर 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में लौटी तेजी से आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 11.55 डॉलर लुढ़ककर 1,245 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.7 डॉलर टूटकर 1,246.7 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »