25 Apr 2024, 11:26:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

...तो 30 रुपए प्रति लीटर मिलेगा पेट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2017 3:05PM | Updated Date: May 25 2017 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आने वाले पांच साल में पेट्रोल के दाम 30 रुपए प्रति लीटर हो सकते है। विकसित हो रही तकनीक से लोगों की ईंधन के लिए पेट्रोल पर निर्भरता को कम करने की कोशिश की जा रही है। इसके जरिए पेट्रोल की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। ये बात एक अमरिकी भविष्यवक्ता टोनी सेबा ने कही है। इससे पहले सोलर पॉवर को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में टोनी ने बताया था कि आने वाले समय में इसकी मांग बढ़ेगी। और यह बात उन्होंने तब कही थी जब इसका दाम आज से लगभग 10 गुना ज्यादा हुआ करता था। 
 
 सेबा सिलिकॉन वैली में उद्यमपति हैं। इसके अलावा वो एनर्जी पर भी शोध करते हैं। सोलर पावर पर सेबा की भविष्यवाणी सच हो गई थी, मगर पेट्रोल पर उनकी बात किनती सच होती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। सीएनबीसी से बात करते हुए सेबा ने कहा, 2020-21 में तेल की डिमांड अपने चरम पर होगी। इसके बाद 10 सालों में यह 100 बैरल ले गिर कर 70 बैरल ही रह जाएगी। इस हिसाब से कीमत 25 डॉलर प्रति बैरल ही रह जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »