19 Mar 2024, 12:46:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने के भाव में फिर तेजी, चांदी 300 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2017 3:37PM | Updated Date: May 22 2017 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में मामूली गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चढ़कर 29,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक उठान से चांदी भी 300 रुपए चमककर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने में मामूली बदलाव हुआ। सोना हाजिर 0.20 डॉलर टूटकर 1,254.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक भविष्य को लेकर बनी आशंका के कारण गत कारोबारी दिवस पर पीली धातु में तेजी रही थी। 
आज भी यह ऊंचे भाव के करीब टिकी रही और इसमें कम ही बदलाव हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि सोने को लेकर अभी परिदृश्य स्पष्ट नहीं है। एक तरफ अमेरिकी राजनीतिक हलचल इसे समर्थन दे रही है तो दूसरी ओर जून में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी से इस पर दबाव है।
 
जून का अमेरिकी सोना वायदा एक डॉलर की तेजी के साथ 1,254.6 डॉलर प्रति औंस पर रहा। लंदन में चांदी हाजिर में भी तेजी रही। यह 0.11 डॉलर चढ़कर 16.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »