20 Apr 2024, 17:08:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना कमजोर,जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2017 9:34PM | Updated Date: Apr 24 2017 9:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रूख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोने का भाव 350 रूपए की गिरावट के साथ 29,650 रूपए प्रति 10 ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव घटने से चांदी भी 100 रूपए की गिरावट के साथ 41,600 रूपए प्रति किग्रा रह गई।

सिंगापुर में सोने की कीमत में दो मार्च के बाद की सर्वाधिक 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर 1,265.51 डॉलर प्रति औंस रह गई। बाजार सूत्रों के अनुसार मौजूदा स्तर पर स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में गिरावट आने से भी कीमतें प्रभावित हुई। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 350 .. 350 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,650 रूपए और 29,500 रूपए प्रति दस ग्राम के भाव बोले गए।

शनिवार को सोने में 200 रूपए की गिरावट आई थी। गिन्नी भी 100 रूपए टूट कर 24,400 रूपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई  चांदी तैयार की कीमत 100 रूपए घटकर 41,600 रूपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 330 रूपए गिरकर 40,940 रूपए प्रति किलो रह गई। चांदी सिक्का 1,000 रूपए की गिरावट के साथ लिवाल 71,000 रूपए और बिकवाल 72,000 रूपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुआ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »