25 Apr 2024, 03:37:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी- अब घर बैठे मिलेगा पेट्रोल-डीजल!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2017 6:18PM | Updated Date: Apr 21 2017 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में जल्‍द ही पेट्रोल और डीजल की भी होम डिलीवरी शुरू की जाएगी। सरकार इस योजना पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस योजना के शुरू होने के बाद आम लोग फल, सब्‍जी या अन्‍य सामान की तरह ही अपनी कार के लिए ईंधन भी घर बैठे ही खरीद सकेंगे।
 
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीटर पर यह जानकारी दी है। मंत्रालय के ट्वीट में कहा गया है कि भारत सरकार उपभोक्‍तओं को पेट्रोलियम उत्‍पादों की होम डिलीवरी सुविधा उपलब्‍ध कराने पर विचार कर रही है।
 
ट्वीट में यह कहा गया है कि यदि कोई ग्राहक पहले से ईंधन की प्री-बुकिंग करवाता है तो उसे होम डिलीवरी सुविधा देने की योजना पर विचार चल रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना से पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन में लगने के झंझट से मुक्ति मिलेगी और उपभोक्‍ताओं का कीमती समय भी बचेगा
 
मंत्रालय ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रतिदिन तकरीबन 35 करोड़ लोग ईंधन के लिए प्रतिदिन पेट्रोल पंपों पर आते हैं। पेट्रोल पंपों पर प्रति वर्ष 2500 करोड़ रुपए (38.7 करोड़ डॉलर) का ट्रांजैक्‍शन होता है।
 
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्‍ता देश है और यहां जल्‍द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव करने की तैयारी भी की जा रही है। अभी तेल मार्केटिंग कंपनियां प्रत्‍येक 15 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। एक मई से प्रायोगिक तौर पर पांच राज्‍यों में प्रतिदिन कीमतों की समीक्षा शुरू की जाएगी। इसके परिणाम देखने के बाद इस प्रक्रिया को पूरे देश में लागू किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »