28 Mar 2024, 16:04:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 103 अंक मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 5:38PM | Updated Date: Feb 22 2017 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी रही और सेंसेक्स 103 अंक से अधिक की तेजी के साथ पांच महीने के उच्च स्तर 28,864.71 अंक पर बंद हुआ। रिलायंस जियो के लिये शुल्क योजना पेश किए जाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आठ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मजबूती के साथ 28,822.40 अंक पर खुला और पूरे दिन उपर बना रहा।

एक समय यह 28,963.52 अंक के तक चढ़ गया था। लेकिन अंत में यह 103.12 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,864.71 अंक पर बंद हुआ। पिछले वर्ष आठ सितंबर के बाद यह सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है। उस समय यह 29,045.28 अंक पर बंद हुआ। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 19.05 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,926.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,960.75 से 98,905.25 अंक के दायरे में रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »