29 Mar 2024, 13:24:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

श्रीलंका को कोलंबो बंदरगाह के लिए भारतीय निवेशक की तलाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2016 3:03PM | Updated Date: Aug 26 2016 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका को कोलंबो बंदरगाह में कंटेनर टर्मिनल के निर्माण और परिचालन के लिए भारत से निवेशक की तलाश है। गौरतलब है कि इस बंदरगाह पर चीन की मौजूदगी बहुत अधिक है। बंदरगाह मंत्री अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि वे चाहेंगे कि भारतीय निवेशक कंसोर्टियम में कम से कम 20 प्रतिशत हिस्सेदारी ले जो कोलंबो बंदरगाह के ईस्ट टर्मिनल का परिचालन करेगा।

रणतुंगा ने श्रीलंका के विदेशी संवाददाता संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा हम चाहेंगे कि भारतीय निवेशक इसमें 20 प्रतिशत हिस्सेदारी ले। रणतुंगा ने कहा कोलंबो ट्रांसशिपमेंट कार्गो का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा भारत से आता है। उन्होंने कहा कि टर्मिनल के निर्माण के लिए और 40 करोड़ डालर की जरूरत होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »