28 Mar 2024, 18:07:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स सितंबर के वायदा खंड की शुरुआत के बीच 85 अंक चढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2016 11:09AM | Updated Date: Aug 26 2016 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सेंसेक्स में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में 85 अंकों की बढ़त दर्ज हुई और निफ्टी ने 8,600 का स्तर फिर से प्राप्त कर लिया। ऐसा एशियाई बाजारों में मिल-जुले रुझान के बीच सितंबर के वायदा खंड के लिए निवेशकों की ओर से उभरी ताजा लिवाली के मद्देनजर हुआ।
   
निवेशक हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन के शुक्रवार जारी होने वाले बयान से पहले पिछले कुछ सत्रों में सतर्क रहे हैं। येलेन के बयान से अमेरिकी ब्याज दर में आगामी बढ़ोतरी के संबंध में संकेत मिल सकते हैं।
   
सेंसेक्स में पिछले सत्र में 224.03 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी जो शुक्रवार को 84.81 अंक या 0.30 प्रतिशत चढ़कर 27,920.72 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 24.60 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 8,616.80 पर पहुंच गया।
   
कारोबारियों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच सितंबर के वायदा-विकल्प खंड की शुरुआत में उभरी जोरदार लिवाली से बाजार का रुझान प्रभावित हुआ।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »