20 Apr 2024, 19:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जीरो एक्सीडेंट मिशन शुरू करे रेलवे : सुरेश प्रभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2015 2:53PM | Updated Date: Aug 29 2015 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुर्घटना मुक्त मिशन की पुरजोर वकालत करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज अन्य देशों से भारत को अपना विनिर्माण केंद्र बनाने का आह्वान किया और कहा कि सरकार अगले पांच वर्षो में रेलवे की सेवाओं के विकास के लिए 120 अरब डालर का निवेश करेगी। प्रभु ने कहा कि किसी भी परिवहन संगठन का जोर सुरक्षित आवागमन पर होना चाहिए जहां दुर्घटना की कोई गुंजाइश न हो, साथ ही निर्धारित समयसीमा के भीतर ‘दुर्घटना मुक्त मिशन’ शुरू करने की जरूरत पर बल दिया।

 
रेल मंत्री ने यहां एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में कहा, दुनियाभर में परिवहन का जोर सुरक्षा पर है और यह रेलवे के साथ भी है। हमारे लिये यह महत्वपूर्ण है कि हम अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की मदद से सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करें। मुख्य लाइन, मेट्रो और तीव्र गति पारगमन प्रणाली के लिए कमान, नियंत्रण और संचार प्रणाली के क्षेत्र में विकास पर आयोजित सम्मेलन में जापान, कोरिया, रूस समेत कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रभु ने कहा कि भारत का रेल क्षेत्र में कई देशों के साथ प्रौद्योगिकी गठजोड़ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »