20 Apr 2024, 14:53:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कपारो समूह बंगाल में नई छोटी कार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है : पॉल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2015 12:53PM | Updated Date: Jul 30 2015 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। प्रमुख प्रवासी उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आश्वस्त किया है कि उनकी कंपनी नयी छोटी कार के विनिर्माण के लिए राज्य को पहली पसंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लंदन के कपारो समूह के चेयरमैन ने कल यहां अपने आवास पर चाय पर अनौपचारिक बैठक के दौरान ममता से कहा कि कपारो टी1 के नए माडल के लिए राज्य में एक संयंत्र की स्थापना उनके राज्य में की जा सकती है।
 
उन्होंने कहा, मैं बंगाल में और कुछ करना चाहूंगा। हम एक कार डिजाइन करने की प्रक्रिया में हैं जो कपारो टी1 से छोटी और सस्ती होगी और हम कुछ सबसे अच्छे र्इंजन विनिर्माताओं से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, और यह सिर्फ मेरी प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि मेरा बेटा अंगद (कपारो समूह के मुख्य कार्यकारी)  भी इसके लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि वह तेज चलने वाली कारें पसंद करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »