28 Mar 2024, 18:03:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कमजोर ग्राहकी से सोना फिसला, चांदी में बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 4:16PM | Updated Date: Nov 22 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम के बावजूद जेवराती माँग कम रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 85 रुपये टूटकर 39,485 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, चाँदी 135 रुपये की मजबूती के साथ 46,285 रुपये प्रति किलाग्राम पर पहुँच गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी भी स्थानीय स्तर पर पीली धातु को टूटने से नहीं बचा सकी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितता कायम रहने से वहाँ सोना बढ़त में रहा।

सोना हाजिर 6.75 डॉलर चढ़कर 1,471.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनंिपग ने कहा है कि चीन अमेरिका के साथ करीब साल भर से जारी व्यापार युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते का इच्छुक तो है, लेकिन यदि अमेरिका कर बढ़ाता है तो वह भी बदले की कार्रवाई करेगा। इससे प्रस्तावित समझौते को लेकर अनिश्चितता बढ़ गयी है। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर चमककर 1,470.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.10 डॉलर चढ़कर 17.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »