28 Mar 2024, 16:01:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एलायंस एयर ने शुरू की इन जगहों पर सीधी उड़ान सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 5:42PM | Updated Date: Nov 18 2019 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीधाम। एयर इंडिया के पूर्ण स्वामित्व वाली हवाई सेवा प्रदाता कंपनी एलायंस एयर ने आज से अहमदाबाद और गुजरात के बड़े बंदरगाह शहर कंडला के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत शुरू की गयी यह सेवा दोनो शहरों के बीच सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) को चलेगी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि अहमदाबाद से उड़ान संख्या 9 आई 873 के रूप में दिन में दस बज कर पांच मिनट पर उड़ान भर कर 11 बज कर 10 मिनट पर कंडला पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 9 आई 874 के तौर पर दिन के 11 बज कर 40 मिनट पर चल कर दोपहर 12 बज कर 45 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी।  
 
कंडला एलायंस एयर के लिए देश भर में 55 वां गंतव्य बन गया है। इस सेवा के लिए 70 सीट वाले वायुयान का उपयोग किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि यह उड़ान कारोबारी दृष्टि से इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि कंडला का बंदरगाह आयात निर्यात का एक बड़ा केंद्र है। 
यह उड़ान कंडला को आगे नासिक और हैदराबाद से भी कनेक्टिविटी देकर समय की बहुत बचत कर सकता है। सड़क मार्ग से कंडला से नासिक जाने में लगभग डेढ़ दिन का समय लगता है। कंडला के निकट गांधीधाम और कुछ दूरी पर तीर्थस्थल द्वारका होने से पर्यटन की दृष्टि से भी यह रूट महत्वपूर्ण है। कंडला और अहमदाबाद के बीच एक तरफ से किराया न्यूनतम 1300 रूपये और संबंधित कर का योग है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »