29 Mar 2024, 15:24:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

CNG वेरियंट के साथ जल्द लॉन्च होगी मारुति की ये धमकेदार...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:26PM | Updated Date: Nov 14 2019 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही लॉन्च हुई मारुति की माइक्रो एसयूवी कार S Presso एक बार फिर से सुर्खियों में है। वहीं अब कंपनी इस कार नया सीएनजी वर्जन लॉन्च करने जा रही है। मारुति सुजुकी ने प्लान किया है कि वो अपनी सभी एंट्री-लेवल गाड़ियों के सीएनजी वर्जन भी लॉन्च करेगी। इसी के चलते ये माना जा सकता है कि इस कार का भी सीएनजी वर्जन जल्द लॉन्च हो सकता है। अभी एस-प्रेसो का सिर्फ पेट्रोल मॉडल ही उपलब्ध है।
 
मिली जानकारी के अनुसार वहीं एंट्री लेवल कार एस-प्रेसो की बढ़ती बिक्री के लिए मुख्य वजह इसमें आने वाले बीएस6 इंजन को माना जा रहा है। यही वजह है कि फेस्टिव सीजन में एस प्रेसो ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया। वहीं अब एस-प्रेसो नए अवतार में सामने आने वाली है। मारुति इस कार को ग्रीन फ्यूल के साथ सामने लाने की तैयारी कर चुकी है।
 
कम्पनी का कहना है कि मारुति इस कार का सीएनजी वेरियंट लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके लिए बकायदा टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में मारुति एस-प्रेसो को उत्सर्जन टेस्टिंग किट के साथ सड़कों पर देखा गया। एस-प्रेसो के सीएनजी वेरियंट में बूट स्टेस में सिलेंडर रखा हुआ  है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »