28 Mar 2024, 16:31:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कर्नाटक में बाढ़ से गन्ना उत्पादन प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 3:06PM | Updated Date: Oct 18 2019 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के चीनी मंत्री सी टी रवि ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के 22 जिलों में आयी बाढ़ के कारण गन्ना उत्पादन प्रभावित हुआ है। रवि ने चीनी नियंत्रण बोर्ड की अध्यक्षता के दौरान कहा कि राज्य में पांच लाख हेक्टेयर में से 1.52 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि सप्ताहों और महीनों तक खेतों में पानी जमा होने के कारण फसलों को भारी क्षति पहुंची है। राज्य में 85 चीनी मिलें हैं जिनमें से 67 काम कर रही हैं। इन मिलों में दीपावली के बाद गन्ना पेराई का काम शुरू हो जायेगा। 
 
मंत्री ने कहा कि 2018-19 में 410.65 लाख टन गन्ने की पेराई हुई थी और 44.31 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिवर्ष 2.5 करोड़ टन चीनी की मांग होती है और उत्पादन 2.8 करोड़ टन होता है। देश में सबसे अधिक चीनी उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है, दूसरा स्थान महाराष्ट्र और तीसरा कर्नाटक का है। इस बैठक में गन्ना उत्पादक किसानों ने भी हिस्सा लिया जिन्हें सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि वह सुनिश्चित करेगी कि चीनी मिलें अगले 10 दिन में उनके बकाये का भुगतान कर दें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »