29 Mar 2024, 18:58:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डोमिनोज पिज्जा होगा बंद - इन देशों के लोग अब नहीं खा पाएंगे....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 2:58PM | Updated Date: Oct 18 2019 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ग्लोबल स्लोडाउन का असर अब कंपनियों पर दिखने लगा है। दुनिया में अपने पिज्जा के लिए मशहूर कंपनी डोमिनोज पिज्जा भी बड़े वित्तीय संकट में फंस गई। बताया जा रहा है कि वैश्विक मंदी की मार अब आपके पसंदीदा जंक फूड डोमिनोज पिज्जा पर भी पड़ा है और इसी को देखते हुए ब्रिटेन की यह कंपनी घाटे की वजह से चार देशों में अपना कारोबार समेटने का मन बना चुकी है। 
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, डोमिनोज ने आज बताया है कि वो बहुत ज्यादा नुकसान की वजह से चार देशों में अपना कारोबार समेटने में लगी हुई है। डोमिनोज की इस घोषणा के बाद अब उन लोगों को बड़ा झटका लग सकता है जिन्हें पिज्जा खाना बेहद पसंद है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारत को छोड़कर स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन जैसे कई देशों में कंपनी अपना कारोबार बंद करने जा रही है। इन जगहों पर डोमिनोज को लगातार घाटा हो रहा है। 
 
हालांकि भारत के लोगों को इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि डोमिनोज का यह फैसला भारत पर नहीं बल्कि स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन जैसे देशों को लेकर है जहां डोमिनोज को संचालन में लगातार घाटा उठाना पड़ रहा है। बता दें कि ब्रिटेन की यह कंपनी मूल तौर पर अमेरिकी बेस्ड Dominos Pizza Inc की फ्रेंचाइजी कंपनी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »