29 Mar 2024, 19:43:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 120 रुपए चमका, एक माह के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 5:40PM | Updated Date: Oct 9 2019 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक कारकों के साथ स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 120 रुपए चमककर एक महीने के उच्चतम स्तर 39,510 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 990 रुपये की छलाँग लगाकर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। विदेशों में मंगलवार को सोने में एक प्रतिशत से ज्यादा का उछाल रहा। दशहरा के मौके पर मंगलवार को बंद रहने के बाद आज स्थानीय बाजार खुलने पर उसका असर दिखा।
 
त्योहारों से पहले आभूषण निर्माताओं की ओर से आ रही माँग ने भी सोने की बढ़त में योगदान दिया। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वहाँ पीली धातु में मामूली गिरावट रही। सोना हाजिर 1.97 डॉलर फिसलकर 1,505.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, भविष्य में दाम बढ़ने की उम्मीद में दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 6.50 डॉलर की बढ़त में 1,510.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।  बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर गुरुवार से शुरू होने वाली वार्ता में समाधान की संभावना कम होने से निवेशक अभी सतर्कता बरत रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 17.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »