28 Mar 2024, 23:50:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अपोलो टायर्स ने एसयूवी के लिए लॉन्‍च किया ऑल टैरेन टायर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 4:35PM | Updated Date: Sep 12 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टायर बनाने वाली प्रमुख कंपनी अपोलो टायर्स ने ऑफ रोड के शौकीन लोगों के लिए नए ऑल टैरेन एसयूवी टायर अपोलो ऐप्टेरा एटी2 लॉन्‍च करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह ऑल टैरेन टायर मौजूदा ऐप्टेरा रेंज का ही हिस्सा है जिसमें विशिष्ट हाईवे लक्ज़री, हाईवे टैरेन, हाई परफॉर्मन्स और एसयूवी के लिए ऑल टैरेन टायर शामिल है। उसने कहा कि नीदरलैंड और चेन्नई स्थित दो वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्रों के एक साझा प्रयास के तौर पर बनायी गई एक टीम ने इसका विकसित और डिज़ाइन किया गया है। इस टायर का कंपनी की गुजरात स्थित वडोदरा इकाई में उत्पादन किया जायेगा।
 
इस टायर का दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, पश्चिम एशिया, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया जैसे विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में  परीक्षण किया जा चुका है। उसने कहा कि पहले चरण में आठ साइज में टायर उतारे जा रहे हैं जो रेंज रोवर स्पोर्ट, इवोक, वेलर, फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मित्सुबिशी पजेरो, महिंद्रा स्कॉर्पियो, एक्सयूवी 500, टाटा हेक्सा, इसुजु एमयू7ए वी क्रॉस और अन्य गाड़ियों के लिए बनाए गए हैं। दूसरे चरण में छह साइज में इसे उतारने की तैयारी चल रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »